फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए बड़ी राहत: डीजल से चलने वाली ट्रेनों पर रेलवे नहीं लगाएगा सरचार्ज, अटकलों का किया खंडन

Thu, 14 Apr 2022 10:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय रेलवे डीजल से चलने वाली ट्रेनों के टिकटों पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगी। जिसके बाद अब रेलवे ने इन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया है। 
विज्ञापन
रेलवे नहीं लगाएगा अतिरिक्त शुल्क। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उसने साफ किया है कि उसकी डीजल से चलने वाली ट्रेनों पर अधिभार लगाने की कोई योजना नहीं है। दरअसल, पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय रेलवे डीजल से चलने वाली ट्रेनों के टिकटों पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगी। जिसके बाद अब रेलवे ने इन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया है। 

विज्ञापन


रेलवे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि मीडिया के कुछ वर्ग पूछ रहे हैं कि क्या भारतीय रेलवे डीजल कर्षण पर चलने वाली ट्रेनों पर अधिभार लगाने जा रही है। सभी संबंधितों के मार्गदर्शन के लिए सूचित किया जाता है कि भारतीय रेलवे की ऐसी कोई योजना नहीं है।ये अटकलें निराधार हैं।

साथ ही, यात्रियों को अब टिकट बुक कराते समय अपने गंतव्य का पूरा पता नहीं देना होगा। रेलवे बोर्ड ने इस बारे में भी जरूरी निर्देश दिए हैं। दरअसल, कोरोना के मामले सामने आने के बाद रेलवे ने टिकट बुक करते समय गंतव्य का पूरा पता भरने की व्यवस्था शुरू की थी। ताकि विषम परिस्थिति में संबंधित यात्री से संपर्क साधा जा सके। 
विज्ञापन


वहीं, कोरोना में राहत के बीच रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने भी बड़ी राहत की घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक, अब कुछ ट्रेनों में बेडशीट, कंबल और पर्दे की सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है। दरअसल, कोरोना काल में संक्रमण के प्रसार को रोकने के मकसद से इन सुविधाओं को बंद कर दिया गया था। अब रेलवे ने फिर से इस सुविधा को शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें