फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का बदला नाम, अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा

Wed, 17 Sep 2025 02:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/नई दिल्ली

सार

भारतीय रेलवे ने अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर रखा है, यह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को सम्मान देने के लिए किया गया है। स्टेशन कोड में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वह पहले की तरह ANG ही रहेगा। इसके अलावा, आज बीड-अमलनेर(बी) नई रेल लाइन का उद्घाटन भी किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने पुणे मंडल, मध्य रेलवे के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया है। यह बदलाव लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को श्रद्धांजलि देने और महाराष्ट्र सरकार के अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने के फैसले के तहत किया गया है। इसके अलावा, रेलवे ने अपने सभी जोन को बुनियादी ढांचे के काम के दौरान अधिक सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। रेलवे का कहना है कि सिग्नल और दूरसंचार केबलों को नुकसान सुरक्षा और ट्रेन संचालन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है और इसके 'विनाशकारी परिणाम' हो सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पहले अहमदनगर के नाम से जाना जाने वाला स्टेशन अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, स्टेशन कोड में कोई बदलाव नहीं होगा और अहिल्यानगर का स्टेशन कोड ANG ही रहेगा। अमलनेर (बी) और अहिल्यानगर के बीच ट्रेन सेवाएं पहले से ही चालू हैं। 

ये भी पढ़ें: Modi@75: पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में मनाएंगे 75वां जन्मदिन, देश के पहले PM मित्र पार्क समेत देंगे कई सौगातें
विज्ञापन


अमलनेर (बी)-बीड नई रेल लाइन का उद्घाटन आज
रेलवे ने बताया कि अमलनेर (बी)-बीड नई रेल लाइन का उद्घाटन 17 सितंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर बीड से अहिल्यानगर के बीच पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। बीड-अमलनेर (बी) खंड में 6 स्टेशन हैं, इनमें बीड, राजुरी (नवगण), रायमोहा, विघनवाड़ी, जतनंदूर और अमलनेर (बी) शामिल हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों और आम जनता से इस बदलाव पर ध्यान देने की अपील की है। 

रेलवे बोर्ड ने पत्र में कहा- केबल कटने से ट्रेन संचालन हो रहा बाधित
इसके अलावा, रेलवे बोर्ड ने हाल ही में सभी जोन को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि सभी जोन 'बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के कार्य कर रहे हैं, जैसे दोहरीकरण, यार्ड रीमॉडलिंग, चारदीवारी का निर्माण, सीमित ऊंचाई वाला सबवे (एलएचएस), स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग (एबीएस), कवच आदि। इन कार्यों के निष्पादन के दौरान, केबल कटने या क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं, जिससे सिग्नल फेल हो रहे हैं और ट्रेन संचालन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Modi Story: पीएम मोदी से मेरी पहली मुलाकात; प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर BJP नेताओं ने साझा किए अनसुने संस्मरण

रेलवे ने नुकसान को रोकने के लिए दिए कई सुझाव
रेलवे बोर्ड ने कहा कि रेलवे पटरियों के किनारे सिग्नल और दूरसंचार केबलों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर जोनों को सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, 'केबल कटने/क्षतिग्रस्त होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।' पत्र में सिग्नल और दूरसंचार केबलों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कई कदम सुझाए गए हैं, जैसे खुदाई का काम शुरू करने से पहले यूटिलिटी केबलों को दूसरी जगह लगाना, ट्रैक के पास या उसके किनारे कोई भी काम शुरू करने से पहले विभिन्न विभागों के बीच उचित समन्वय, और एकीकृत केबल रूट प्लान का प्रावधान सुनिश्चित करना, जो सभी जोनों को पहले ही भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें