फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: अब वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों का सफर होगा संगीतमय, रेलवे ने किया ये खास इंतजाम

Wed, 23 Feb 2022 07:16 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस आइडिया के तहत 10 शताब्दी और दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में रेडियो के माध्यम से रेलवे को विज्ञापन मिलेगा। मनोरंजन/रेलवे सूचना और वाणिज्यिक विज्ञापन का अनुपात यात्रा के दौरान प्रति घंटे के आधार पर होगा। इस प्रयास से रेलवे को सालाना 43.20 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा...
विज्ञापन
वंदेभारत ट्रेन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए हर दिन कोई न कोई नई घोषणा करता हैं। इसी सिलसिले में भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक खास सेवा शुरू करने जा रही है। इसमें यात्री अब सफर के दौरान संगीत का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने अपने रेलयात्रियों के लिए रेलगाड़ियों में नए भारत के नए विचार के साथ एक बड़ा मनोरंजक प्लेटफॉर्म शुरू किया है। अब जब यात्री दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, अमृतसर, अजमेर, देहरादून, कानपुर, वाराणसी, कटड़ा और काठगोदाम की यात्रा करेंगे, तो उनका स्वागत शताब्दी/वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में संगीत से होगा।

उत्तर रेलवे द्वारा जारी बयान के अनुसार, उत्तर रेलवे ने ट्रेनों में रेलयात्रियों को पूर्ण मनोरंजन प्रदान करने और जिन शहरों की वे यात्रा कर रहे हैं, उनका अनुभव देने के लिए दिल्ली मंडल की सभी शताब्दी और वंदे भारत रेलगाड़ियों में रेडियो सेवा प्रदान करने के लिए एक अनुबंध किया है। रेलवे का कहना है कि सफऱ के दौरान संगीत सबसे अच्छा साथी होता है, जो यात्रा में अच्छे मूड की संभावनाओं को बढ़ाता है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे यात्री उदघोषणा प्रणाली के माध्यम से एक नई तरह के मनोरंजन और आनंद की शुरूआत करेगी, जिसके अंतर्गत अनुकूलित संगीत अनुभव और आरजे मनोरंजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों में प्रत्येक यात्री को सुखद यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। ट्रेनों में इस तरह के संगीत की उपलब्धता यात्रियों को निश्चय ही पसंद आएगी।

इस आइडिया के तहत 10 शताब्दी और दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में रेडियो के माध्यम से रेलवे को विज्ञापन मिलेगा। मनोरंजन/रेलवे सूचना और वाणिज्यिक विज्ञापन का अनुपात यात्रा के दौरान प्रति घंटे के आधार पर होगा। इस प्रयास से रेलवे को सालाना 43.20 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें