फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways Navratri Thali: रेलवे लाया नवरात्रि स्पेशल थाली, क्या हैं रेट और किन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

Mon, 26 Sep 2022 02:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरसीटीसी की इस पहल के मुताबिक, ट्रेनों में ही यात्रियों को उनकी सीट पर व्रत वाला खाना उपलब्ध कराया जाएगा। बस यात्रा के दौरान आपको आईआरसीटीसी द्वारा संचालित कैटरिंग हेल्पलाइन नंबर 1323 डायल करना है। 
विज्ञापन
भारतीय रेलवे की नवरात्रि स्पेशल थाली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि में आप रेल से सफर कर रहे हैं और आपको साफ-सुथरा और सात्विक भोजन करना पसंद है तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए नवरात्रि स्पेशल थाली की खास व्यवस्था की है। 

विज्ञापन


आईआरसीटीसी की इस पहल के मुताबिक, ट्रेनों में ही यात्रियों को उनकी सीट पर व्रत वाला खाना उपलब्ध कराया जाएगा। बस यात्रा के दौरान आपको आईआरसीटीसी द्वारा संचालित कैटरिंग हेल्पलाइन नंबर 1323 डायल करना है और अपनी मनपसंद नवरात्रि थाली ऑर्डर करनी है। रेलवे की यह सुविधा यात्रियों को 26 सितंबर से लेकर पांच अक्तूबर तक मिलेगी। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा 
भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा देश के 78 रेलवे स्टेशनों पर शुरू की गई है। अहमदाबाद, अमृतसर, भोपाल, वडोदरा, मुबई, बेंगलुरू जैसे कई स्टेशनों पर नवरात्रि स्पेशल थाली उपलब्ध कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, यह खाना बिना प्याज-लहसुन का होगा ओर सेंधा नमक से बना होगा। 
विज्ञापन


कितने हैं दाम 
जानकारी के अनुसार, रेलवे की नवरात्रि स्पेशल थाली की कीमत 99 रुपये से लेकर 459 रुपये तक है। मेन्यू में आपको साबूदाना की खिचड़ी से लेकर सतीफल खीर, दही पराठा भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा मखमली पनीर, मलाई कोफ्ता, इमली की चटनी, सिंघाड़ा आलू का पराठा भी मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें