फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: रेलवे ने कोविड केयर कोच में बदले 4 हजार डिब्बे, 16 जोन में तैनात कर लड़ेंगे कोरोना से जंग

Sun, 18 Apr 2021 03:22 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे का कहना है कि वर्तमान में उसके पास 16 जोन में 4,002 परिवर्तित कोच हैं और राज्य सरकार के अनुरोध इन्हें उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन
रेलवे ने बनाया कोविड केयर कोच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारतीय रेलवे सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। दरअसल, रेलवे ने देशभर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अपने डिब्बों को कोविड केयर कोच में परिवर्तित कर दिया है। रेलवे का कहना है कि वर्तमान में उसके पास 16 जोन में 4,002 परिवर्तित कोच हैं और राज्य सरकार के अनुरोध इन्हें उपलब्ध कराया जा सकता है।

दिल्ली सरकार ने रेलवे से किया आग्रह

विज्ञापन

इधर, केजरीवाल सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए रेलवे से दिल्ली के स्टेशनों में कोविड केयर कोच तैनात करने की मांग की है। दिल्ली सरकार ने शकूर बस्ती और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर कोविड केयर कोच के पांच हजार बेड की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

सुविधाओं से लैस हैं कोविड केयर कोच
कोविड केयर कोच में रेलवे ने मरीजों की सुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं की हैं। मौसम के हिसाब से कोच के अंदर गर्मी न लगे, इसलिए इनमें कूलर लगाए गए हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर, डस्टबिन आदि की सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन





पिछले साल अधिकांश कोच का नहीं हुआ इस्तेमाल
वहीं, पिछले साल की बात करें तो रेलवे ने जुलाई 2020 में 12 हजार 4 सौ 72 बेड के साथ 813 कोच तैनात किए थे। इनमें से नई दिल्ली को 503 कोच, उत्तर प्रदेश को 270 और बिहार को 40 कोच उपलब्ध कराए थे। हालांकि, इनमें से अधिकांश कोच का उपयोग नहीं किया गया था। इसके अलावा मरीजों ने इन कोच के अंदर गर्मी और मच्छरों की काफी शिकायतें की थी।

महाराष्ट्र को मिले 94 कोविड केयर कोच
उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने महाराष्ट्र केनंदुरबार जिले में भी 94 कोविड केयर कोच उपलब्ध कराए हैं, जहां अब तक छह कोविड-19 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के के अनुसार महाराष्ट्र ने भारतीय रेलवे से कोविड केयर कोच की मांग की है, जिसके बाद रेलवे ने इन कोच को राज्य को आवंटित किया।

कोरोना मरीजों की संख्या 1.47 करोड़ के पार
रविवार की सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार भारत में 24 घंटे के अंतराल में कोरोना के कारण 1,501 मौतें हुईं। साथ ही 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले दर्ज किए गए। देश में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1.47 करोड़ के पार हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें