फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम-बूम बुमराह: जस्सी का जलवा, ट्रेंट बोल्ट भी बने फैन, कहा- डेथ ओवर्स का बादशाह

Sun, 18 Apr 2021 02:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बुमराह और बोल्ट - फोटो : @mipaltan
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में फिर अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि यह भारतीय तेज गेंदबाज इस खेल में 'डेथ ओवरों' का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है।

विज्ञापन


बुमराह ने अपने चार ओवरों में केवल 14 रन गंवाए और एक विकेट भी झटका जिससे मुंबई इंडियंस ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 151 रन का लक्ष्य देकर 137 रन पर समेट दिया। मुंबई इंडियंस की टीम में बोल्ट और बुमराह की जोड़ी शानदार प्रदर्शन करती है। दोनों ने पिछले चरण में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को पांचवां खिताब दिलाने में मदद की थी।

बोल्ट ने मैच के बाद कहा, 'बुमराह जैसे खिलाड़ी को गेंदबाजी करते हुए देखना शानदार है। वह जब गेंदबाजी करता है तो पूरे स्पैल के दौरान काफी स्पष्ट होता है। लेकिन मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि डेथ ओवरों में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। वह मेरा काम काफी आसान बना देता है।'
विज्ञापन


स्पिनर राहुल चाहर (19 रन देकर तीन विकेट) और बोल्ट (28 रन देकर तीन विकेट) ने गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कहा कि यह टीम प्रयास था। उन्होंने कहा, 'यहां एक प्रदर्शन को चुनना काफी मुश्किल है। ज्यादातर श्रेय पूरी टीम को जाता है। हम जानते थे कि हम स्कोर में कुछ रन कम रह गए थे।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें