फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का फैसला: इन रूटों पर 16 ट्रेनों का संचालन बंद, इस वजह से लिया गया निर्णय

Thu, 21 Oct 2021 10:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना काल में कम यात्रियों के चलते रेलवे ने 16 ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। ये ट्रेनें बिहार, झारखंड और बंगाल के रूट पर चलती थीं।  
विज्ञापन
रेलवे का फैसला - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच के रूटों पर 16 ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। देश में कोविड-19 महामारी के बीच कम यात्रियों के कारण अप और डाउन ट्रेनों (आठ जोड़ी) को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक आरटीआई के जवाब में ये जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) द्वारा साझा की गई। निलंबित ट्रेनों में रांची-पटना एसी एक्सप्रेस शामिल है, जो कोडरमा, हजारीबाग शहर और बरकाकाना होते हुए झारखंड और बिहार के बीच चलती थी।  

ये ट्रेनें हुईं निलंबित 

- 18633 रांची-पटना एसी एक्सप्रेस
- 18634 पटना-रांची एसी एक्सप्रेस
- 12865 हावड़ा-पुरुलिया एक्सप्रेस
- 12866 पुरुलिया-हावड़ा एक्सप्रेस
- 22875 खड़गपुर-पुरुलिया इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 22876 पुरुलिया-खड़गपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 22886 टाटा-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस
- 22885 लोकमान्य तिलक-टाटा अंत्योदय एक्सप्रेस
- 22861 शालीमार-आद्रा राज्यरानी एक्सप्रेस
- 22862 आद्रा-शालीमार राज्यरानी एक्सप्रेस
- 18113 टाटा-रांची इंटरसिटी
- 18114 रांची-टाटा इंटरसिटी
- 22821 झारग्राम - पुरुलिया बिरसा मुंडा एक्सप्रेस
- 22822 पुरुलिया-झारग्राम बिरसा मुंडा एक्सप्रेस
- 68643 खड़गपुर-हिजली ईएमयू पैसेंजर
- 68644 हिजली-खड़गपुर ईएमयू पैसेंजर

मई 2020 में रेलवे ने यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई सुविधा के साथ हजारीबाग टाउन स्टेशन को देश का 6000वां स्टेशन घोषित किया था। लेकिन उसके बाद से अभी तक इस स्टेशन से एक भी यात्री ट्रेन का संचालन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें