फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: हावड़ा स्टेशन के पास की जमीन बेचेगी भारतीय रेल, आरक्षित मूल्य 448 करोड़ रुपए रखा गया

Thu, 15 Jul 2021 06:04 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता

सार

यह जमीन हावड़ा स्टेशन से लगभग 1.5 किमी दूर है और 20 मीटर चौड़े राजमार्ग से लगी है। भारतीय रेल के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह भूखंड 88,300 वर्ग मीटर का है और हुगली नदी के किनारे है। अधिकारियों ने बताया कि इसका आरक्षित मूल्य 448 करोड़ रुपये रखा गया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेल वित्त जुटाने की अपनी कोशिशों के तहत हावड़ा स्टेशन के पास की अपनी एक बड़े मौके की जमीन आवासीय-सह-व्यावसायिक भवनों के विकास के लिए 99 वर्ष के पट्टे पर देगी। यह जमीन हावड़ा स्टेशन से लगभग 1.5 किमी दूर है और 20 मीटर चौड़े राजमार्ग से लगी है।

विज्ञापन


भारतीय रेल के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह भूखंड 88,300 वर्ग मीटर का है और हुगली नदी के किनारे है। अधिकारियों ने बताया कि इसका आरक्षित मूल्य 448 करोड़ रुपये रखा गया है और इसे नीलामी पर रखा जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा, "रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने हावड़ा के साल्ट गोला में खाली रेलवे की जमीन को पट्टे पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इसके लिए निविदा 29 अगस्त तक जमा करायी जा सकती है।आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश डुडेजा ने कहा कि इस खरीदने वाला वहां जल-क्रीडा सुविधाएं भी विकसित कर सकता है।
विज्ञापन


भारतीय रेल के पास पूरे देश में 43 हजार हेक्टेयर खाली जमीन पड़ी है। आरएलडीए इस समय 85 रेलवे कालोनी विकास परियोजनाओं को हाथ में लिए है। उसने हल में -गुवाहाटी और सिकंदराबाद में तीन रेलवे कालोनियों के पुनर्विकास के पट्टे आवंटित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें