फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को लेकर रेलवे ने मानी सुप्रीम कोर्ट की बात, दोगुना किया दुर्घटना मुआवजा

Mon, 26 Dec 2016 10:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने दुर्घटना के मामले में मुआवजे की राशि को डबल करने का फैसला किया है। इस बारे में रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। रेल दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को अब तक चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाती थी। लेकिन नए नियम के लागू होने के बाद अब यह बढ़कर आठ लाख रुपये हो जाएगी। यह नियम एक जनवरी 2017 से लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन


रेलवे के सूत्रों के मुताबिक रेल मंत्रालय ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की भावनाओं को देखते हुए लिया है। इस तरह के मामले में अदालत की ओर से टिप्पणी की गई थी कि रेलवे को मुआवजा राशि में संशोधन पर विचार करना चाहिए। उसके बाद ही रेलवे ने मुआवजा राशि में बढ़ोतरी का फैसला किया है। 

रेलवे ने इस बढ़ोतरी के लिए अपने नियमों में भी संशोधन किया है। रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में रेलवे दुर्घटना और अनपेक्षित घटना मुआवजा संशोधन 2016 का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अब इसके उपनियम में संशोधन कर उसमें लिखी चार लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर आठ लाख रुपये किया गया है। हालांकि रेलवे ने यह भी कहा है कि मुआवजे से जुड़े अन्य नियम पहले की तरह बरकरार रहेंगे। मुआवजा उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जो टिकट लेकर वैध रूप से यात्रा कर रहे हों।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी पैसेंजर के दोनों हाथ और पैर कट जाते हैं तो उस हालत में भी उसे आठ लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसी तरह अगर यात्री का अंगूठा कट जाता है तो उसके लिए दो लाख 40 हजार रुपये मुआवजा मिलेगा। इसी तरह से एक ही हाथ की चार अंगुलियां कट जाती हैं तो उस हालत में मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपये दिए जाएंगे। 

 
विज्ञापन

अंगुलियां कट जाती हैं, तो एक लाख 60 हजार रुपये का मुआवजा

अगर एक हाथ की दो अंगुलियां कट जाती हैं तो उस हालत में एक लाख 60 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। सबसे कम मुआवजा 64 हजार रुपये दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक रेल दुर्घटना में डेढ़ सौ यात्रियों की जान चली गई थी। 

अगले साल 200 नये स्टेशनों को मिलेगा वाई फाई: प्रभु
नए साल में रेलवे यात्रियों को कुछ अतिरिक्त ट्रेनों समेत 200 स्टेशनों में वाई-फाई की सौगात देगा। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कन्नुर, एर्नाकुलम और कोल्लम में छह वाई-फाई हॉटस्पॉट की शुरुआत करते हुए सोमवार को यहां इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस साल सौ स्टेशनों और कुछ ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की गयी है और अगले साल इसका लक्ष्य दोगुणा किया गया है।

उन्होंने कहा कि अगले साल अधिक ट्रेनों में वाई फाई सुविधा दी जाएगी। हमारा लक्ष्य छोटे शहरों के सभी रेलवे स्टेशनों पर वाई फाई उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही स्टेशनों में स्वचालित सीढ़ियां लगाने के लिए भी कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने रेलवे के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने के केरल सरकार के निर्णय का भी स्वागत किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन और लोक निर्माण विभाग मंत्री जी. सुधाकरन भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें