भारतीय रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को खुलासा किया कि महत्वाकांक्षी सेमी हाई स्पीड स्वदेशी ट्रेन- 18 परियोजना के लिए चीन के स्वामित्व वाली सीआरआरसी कॉर्पोरेशन वैश्विक निविदा में बोली लगाने वाली एकमात्र विदेशी कंपनी के रूप में उभरा है। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिेए कुल छह कंपनियों ने बोली लगाई है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार यह निविदा 44 वंदेभारत ट्रेन की विद्युतकर्षण किट या प्रणोदन प्रणाली की खरीद के लिए जारी की थी।
बता दें कि गुरुग्राम की सीआरआरसी पॉयनीयर इलेक्ट्रिक (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड भी बोली लगाने वाली कंपनियों में से एक है। यह चीन की सरकार के स्वामित्व वाली सीआरआरसी कॉरपोरेशन लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है। वहीं इसके अलावा इन कंपनियों में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), इलेक्ट्रोवेव्स इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई की पॉवरनेटिक्स इक्विमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और हैदराबाद की मेधा ग्रुप शामिल हैं।