भारतीय नौसेना की ओर से घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, मामले में मुंबई पुलिस ने भी आकस्मिक मौत की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हादसा शनिवार को एक अभ्यास के दौरान हुआ।
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर शनिवार को एक हादसा हुआ। इसमें एक जवान शहीद हो गया। नौसेना ने एक बयान में बताया कि नौसेना के मोहित हल (23 वर्षीय) ने समुद्र में अभ्यास के दौरान जान गंवा दी। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने सभी नौसेना कर्मियों की ओर से शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना की ओर से घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, मामले में मुंबई पुलिस ने भी आकस्मिक मौत की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हादसा शनिवार को एक अभ्यास के दौरान हुआ।
हादसे के वक्त जंगी जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर मोहित हल आर्टिफिसर 4 जहाज पर सवार थे। हादसे के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने राज्यपाल बैस से की मुलाकात
पश्चिमी नौसेना कमान के नवनियुक्त फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने आज महाराष्ट्र के राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की।