फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत आ रहे तैल टैंकर में लगी आग पर नौसेना ने पाया काबू, आईएनएस सह्याद्री के कमांडर आकलन में जुटे

Sun, 06 Sep 2020 01:34 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेल टैंकर एमटी न्यू डायमंड पर लगी आग पर पाया काबू - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय नौसेना की मदद से श्रीलंका के तेल टैंकर 'एमटी न्यू डायमंड' पर लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। फिलहाल मौके पर आईएनएस सह्याद्री के कमांडर आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। यह तेल टैंकर वर्तमान में श्रीलंकाई तट से 70 किलोमीटर दूर है। भारतीय नौसेना ने बताया कि घटनास्थल पर अब इमरजेंसी टोइंग वेसल ओशन ब्लिस सहित अतिरिक्त चीजें मौजूद हैं, जिसकी मदद से हम इसे बाहर निकाल लेंगे।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद आईएनएस सह्याद्री के कमांडर की रिपोर्ट के मुताबिक, एमटी न्यू डायमंड पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए हवाई टोही की जा रही है।


इससे पहले भारतीय नौसेना ने बताया कि हवाई टोही जारी है और आग अभी भी सुपरस्ट्रक्चर से निकलने वाले धुएं के साथ दिखाई दे रही है। शुष्क रासायनिक पाउडर का भी हवा में ऊपर से छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

 


बता दें कि, कुवैत से 270,000 मीट्रिक टन कच्चे तेल को भारत लाने वाले जहाज में गुरुवार को आग लग गई थी। तेल टैंकर में 23 क्रू मेंबर थे जिनमें से 18 फिलिपिंस के और पांच ग्रीक के थे। 23 सदस्यीय चालक दल में से 22 को टैंकर से सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन इंजन रूम में बॉयलर विस्फोट में एक फिलिपिंस के नाविक की मौत हो गई थी।

आग को नियंत्रण में लाने के लिए जहाज के चालक दल और श्रीलंकाई नौसेना, वायुसेना ने काफी कोशिश की लेकिन काबू न हो पाने पर भारत से सहायता मांगी गई। इस पर भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अपने जहाज शौर्य, सारंग, समुद्र पहरेदार और डोर्नियर विमानों को श्रीलंका के तट से 37 समुद्री मील दूर तेल टैंकर 'एमटी न्यू डायमंड' पर लगी आग को बुझाने के लिए भेजा। इसके साथ ही भारतीय नौसेना ने आईएनएस सह्याद्री को भी बचाव अभियान शुरू करने और सहायता प्रदान करने के लिए रवाना किया था।

भारतीय नौसेना ने श्रीलंका अधिकारियों के साथ संपर्क में आकर बचाव कार्य शुरू किया। आईसीजी के जहाज शौर्य ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर एमटी न्यू डायमंड में लगी आग बुझाने के लिए पानी और फोम का लगातार छिड़काव किया। इस बचाव और राहत कार्य की देखरेख के लिए डॉर्नियर एयरक्राफ्ट आसमान में चक्कर लगाता रहा। श्रीलंका और भारत के जहाजों और विमानों ने दूसरे दिन शुक्रवार को तेल टैंकर में आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए क्योंकि अधिकारियों ने जहाज के लीक होने या विस्फोट होने पर श्रीलंका तट के आसपास महत्वपूर्ण पर्यावरणीय नुकसान की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें