फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना को अरब सागर में गोवा तट पर मिला लापता मिग-29के विमान का मलबा  

Mon, 30 Nov 2020 05:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
मिग 29के लड़ाकू विमान - फोटो : indiannavy.nic.in
विज्ञापन

भारतीय नौसेना को तीन दिन पहले लापता हुए मिग 29के विमान का कुछ मलबा अरब सागर के गोवा तट पर मिला है। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने रविवार को बताया कि लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह और जहाज की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


नौसेना के नौ जंगी जहाज और 14 विमान तलाशी अभियान में जुटे हैं। इनके अलावा नौसेना के फास्ट इंटरसेप्टर जहाज भी लापता जहाज की तलाश कर रहे हैं। मिग-29के 26 नवंबर को आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरने के बाद शाम करीब 5  बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

तब एक पायलट को बचा लिया गया था जबकि दूसरे पायलट की तलाश जारी है। अरब सागर में नौसेना की टीम को विमान का गेयर बॉक्स, टर्बो चार्जर, फ्यूल टैंक इंजन और विंग इंजन मिला है। नौसेना ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। बीते एक साल में मिग 29के विमान का यह तीसरा हादसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें