फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: अरब सागर में भारतीय नौसेना ने दिखाई ताकत; समुद्री डाकुओं से छुड़ाया बुल्गेरियाई नागरिक

Tue, 19 Dec 2023 11:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जहाज पर सवार 18 चालक दल के सदस्यों में से एक को तब गोली लग गई थी जब समुद्री लुटेरों ने फायरिंग की थी। इसे लेकर भारतीय नौसेना ने जख्मी क्रू मेंबर को रिहा करने के लिए समुद्री लुटेरों से वार्ता की। जिसके बाद घायल क्रू मेंबर की रिहाई हो सकी।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में लुटेरों से माल्टा का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज का रेस्क्यू किया था। अब नौसेना ने इस जहाज पर सवार चालक दल के एक सदस्य का भी रेस्क्यू किया है। नौसेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक बचाया गया बुल्गेरियाई नागरिक नाविक समुद्री डाकुओं की गोलीबारी में घायल हो गया था। जहाज के क्रू मेंबर को फ्रंटलाइन जहाज आईएनएस कोच्चि द्वारा निकाला गया। माल्टा का ये मालवाहक जहाज सुरक्षित सोमालिया के तट तक पहुंच गया था। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, इस जहाज पर सवार 18 चालक दल के सदस्यों में से एक को तब गोली लग गई थी जब समुद्री लुटेरों ने फायरिंग की थी। इसे लेकर भारतीय नौसेना ने जख्मी क्रू मेंबर को रिहा करने के लिए समुद्री लुटेरों से वार्ता की। जिसके बाद घायल क्रू मेंबर की रिहाई हो सकी। फिलहाल भारतीय नौसेना इस घायल सदस्य को विशेष इलाज के लिए ओमान के एक पोर्ट ले गए हैं। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि नौसेना बल समुद्र में नाविकों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अरब सागर में समुद्री लुटेरों का खतरा
भारतीय नौसेना ने बताया कि माल्टा के मालवाहक जहाज पर 18 क्रू मेंबर तैनात हैं। क्रू के सदस्यों ने UKMTO पोर्टल पर 14 दिसंबर 2023 को एक संदेश भेजा था, जिसमें बताया गया था कि छह अज्ञात लोग जहाज की तरफ बढ़ रहे हैं। इस सूचना पर नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को माल्टा के जहाज की मदद के लिए रवाना किया।  भारतीय नौसेना ने बताया कि स्थिति पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना ने अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। साथ ही नौसेना ने अदन की खाड़ी में तैनात अपने एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को भी माल्टा के जहाज की मदद के लिए भेजा।  नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी स्थिति पर इलाके में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर करीबी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि ब्रिटेन की सरकार की तरफ से जहाजों को सलाह दी गई है कि 'जब वह अरब सागर में सोमालिया के नजदीक से गुजरें तो अलर्ट रहें। दरअसल इस इलाके में समुद्री लुटेरों के कई गिरोह सक्रिय हैं। सलाह दी गई है कि जहाज अलर्ट रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें