भारतीय नौसेना के पोत इम्फाल से ब्रह्मोस की फायरिंग (वीडियो स्क्रीनशॉट)
- फोटो : social media
विशाखापत्तनम श्रेणी यानी 15बी प्रोजेक्ट के तहत बने युद्धक जहाज इंफाल का आज नई दिल्ली में अनावरण कर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि युद्धक जहाज इंफाल का अनावरण मणिपुर के लोगों के भारत की आजादी में दिए गए बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। । कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम बीरेन सिंह ने दिल्ली में नौसेना के अधिकारियों और नौसेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार ने युद्धक जहाज इंफाल के क्रू मेंबर्स, अधिकारियों और सेलर्स से मुलाकात की।
इससे पहले मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने भी नौसेना के अधिकारियों और जवानों से दिल्ली में मुलाकात की। बता दें कि आईएनएस इंफाल लंबी दूरी की ब्रह्मोस मिसाइल दागने में भी सक्षम है। नौसेना का यह पहला युद्धक जहाज है, जिसका नाम उत्तर पूर्वी भारत के किसी शहर के नाम पर रखा गया है। 16 अप्रैल 2019 को राष्ट्रपति ने इस नाम की मंजूरी दी थी। इस युद्धक जहाज के सभी परीक्षण हो चुके हैं और 23 दिसंबर 2023 को इसे नौसेना में शामिल कर लिया जाएगा। द क्रेस्ट ऑफ यार्ड (इंफाल) प्रोजेक्ट 15बी गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर सीरीज का तीसरा जहाज है। जिसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है।
यह युद्धक जहाज का डिजाइन भारतीय नौसेना के वारशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। भारत में बना यह जहाज दुनिया के आधुनिक युद्धक जहाजों में से एक है। इस जहाज में MR SAM, ब्रह्मोस SSM, तारपीडो ट्यूब लॉन्चर्स , एंटी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स और 76एमएम री SRGM जैसे आधुनिक हथियार और मिसाइलें लगी हैं।