फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 रुपये हो सकते हैं दाम, भारत ने अफगानिस्तान, मिस्र, तुर्की और ईरान से मंगवाए प्याज

Wed, 06 Nov 2019 11:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्याज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपभोक्ता मामलों के विभाग का कहना है कि अफगानिस्तान, मिस्र, तुर्की और ईरान में भारतीय मिशनों से अनुरोध किया जाएगा कि वे भारत को प्याज की आपूर्ति की सुविधा प्रदान करें। उम्मीद है कि 80 कंटेनरों के तत्काल आयात और 100 कंटेनरों को भारत में समुद्री मार्गों के जरिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

 



बता दें कि देश में प्याज की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। महाराष्ट्र के लासलगांव स्थित प्याज की सबसे बड़ी मंडी में इसकी कीमतों में जोरदार उछाल आया है। हालांकि सरकार ने लगातार बढ़ती आपूर्ति की वजह से दामों में गिरावट को लेकर भरोसा जताया था। लेकिन इसके महज दो दिन बाद यानी सोमवार को लासलगांव मंडी में प्याज की कीमतें 10 फीसदी बढ़ गईं।

इतनी बढ़ी प्याज की कीमत

प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह से जनता परेशान है। सोमवार को प्याज का थोक मूल्य 55.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। यह चार साल का शीर्ष स्तर है। इससे पहले अगस्त की शुरुआत में इसकी कीमत 13 रुपये थी। खुदरा में प्याज की कीमत 20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये हो चुकी है।

120 रुपये प्रति किलो हो सकती है प्याज की कीमत 

प्याज का दाम जल्दी ही 120 रुपये के स्तर को छू सकता है। खुदरा बाजारों में प्याज की कीमत 70 से 80 रुपये के बीच चल रही है। बात अगर पिछले तीन माह की करें, तो इस अवधि में थोक बिक्री में प्याज के दामों में चार गुना का इजाफ देखा गया है।

इसलिए बढ़ी कीमत

इस संदर्भ में कारोबारियों का कहना है कि बीते वर्ष प्याज का बहुत कम उत्पादन हुआ था। इसलिए इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बेमौसम बारिश की वजह से प्याज की फसल प्रभावित हुई है। इसके अतिरिक्त कारोबारियों ने सरकार की प्रतिकूल नीतियों को इसका जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें