फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग : कल दोपहर को ओडिशा में पुरी तट से टकराएगा ‘जवाद’ तूफान, 64 एनडीआरएफ टीमें मोर्चे के लिए तैयार 

Sat, 04 Dec 2021 07:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा के मुताबिक ‘जवाद’ उत्तरी आंध्र प्रदेश पर बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य तट की ओर बढ़ रहा है। शनिवार सुबह तक यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के निकट पहुंचेगा और इसके बाद उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर मुड़ता हुआ 5 दिसंबर को पुरी तट से टकराएगा।
विज्ञापन
jawad cyclone- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी बने निम्न दबाव वाला क्षेत्र शुक्रवार दोपहर को चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ में तब्दील हो गया और इसके रविवार दोपहर को ओडिशा के पुरी तट से टकराने के आसार हैं। एनडीआरएफ ने बचाव व राहत कार्य के लिए 64 टीमों को इस चक्रवात से निपटने के लिए तैयार रखा है। इस चक्रवात को जवाद नाम सऊदी अरब ने दिया है। 

विज्ञापन


ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 46 टीमें तैनात, 18 स्टैंडबाय पर
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा के मुताबिक ‘जवाद’ उत्तरी आंध्र प्रदेश पर बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य तट की ओर बढ़ रहा है। शनिवार सुबह तक यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के निकट पहुंचेगा और इसके बाद उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर मुड़ता हुआ 5 दिसंबर को पुरी तट से टकराएगा।

इसके कारण आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और ओडिशा के दक्षिणी तट पर शुक्रवार शाम से भारी बारिश शुरू होगी, जो शनिवार को और बढ़ सकती है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी जो शनिवार शाम तक 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ महानिदेशक अतुल करवल ने कहा, हम चक्रवात की चाल पर नजर बनाए हुए हैं। 46 टीमों को अधिक खतरे वाले प्रदेशों में मोर्चे पर तैनात कर दिया गया है। इनमें 19 पश्चिम बंगाल, 17 ओडिशा और 19 टीमें आंध्र प्रदेश में हैं, वहीं सात तमिलनाडु और दो टीमों को अंडमान निकोबार में तैनात की गई हैं। इसके अलावा 18 टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। 

इन जगहों के लिए रेड अलर्ट 
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजियानगरम और विशाखापत्तनम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ओडिशा के गजापट्टी, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल में शनिवार-रविवार और असम मेघालय व त्रिपुरा में रविवार-सोमवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मध्य एवं उत्तरी बंगाल की खाड़ी में रविवार तक मछुआरों को न जाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें