फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को IMA ने लिखा पत्र, सामने रखीं तीन प्रमुख मांगें

Mon, 12 Aug 2024 11:25 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Kolkata Doctor Murder: भारतीय चिकित्सा संघ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को एक पत्र लिखा है। जिसमें भारतीय चिकित्सा संघ ने पत्र के जरिए पश्चिम बंगाल राज्य सरकार से अपनी तीन प्रमुख मांगें रखी है। कार्यस्थल पर डॉक्टरों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को आईएमए ने लिखा पत्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद देश भर में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच भारतीय चिकित्सा संघ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस कड़ी में भारतीय चिकित्सा संघ ने पत्र के जरिए पश्चिम बंगाल राज्य सरकार से अपनी तीन प्रमुख मांगें रखी है। आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अपराध को संभव बनाने वाली स्थितियों की विस्तृत जांच करने और कार्यस्थल पर डॉक्टरों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए कदम उठाने की मांग की। 
विज्ञापन




क्या है भारतीय चिकित्सा संघ की तीन प्रमुख मांगें?
आईएमए ने पश्चिम बंगाल राज्य सरकार से निम्नलिखित मांग की है, जिसमें पहली मांग है, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले। दूसरी मांग है, अपराध को संभव बनाने वाली परिस्थितियों की विस्तृत जांच हो। तीसरी मांग है, कार्यस्थल पर डॉक्टरों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


विज्ञापन


मामले में भाजपा की सीएम ममता बनर्जी से मांग
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है। सरकार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए। पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। भाजपा सीबीआई जांच की मांग कर रही है। सीएम ममता बनर्जी ने भी इसके लिए सहमति दी है, लेकिन वह गृह मंत्रालय को ऐसा कोई पत्र नहीं लिख रही हैं। जो डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं, वे भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। 

शुक्रवार 9 अगस्त को हुआ वारदात का खुलासा
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी का खुलासा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ, जब मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में उसका शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद किया गया। वहीं पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे भी मिले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें