फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: देश में प्रशिक्षण ले रहे अफगानी छात्रों को सरकार देगी 6 महीनों के लिए ई- वीजा

Wed, 29 Sep 2021 03:18 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सैन्य संस्थानों में अभी 180 अफगानी छात्र मौजूद हैं। इनमें से 140 ने पश्चिमि देशों के लिए वीजा के लिए निवेदन कर रखा है।
विज्ञापन
भारत में प्रशिक्षण ले रहें अफगानी छात्रों को मिलेगा 6 महीनों के लिए ई-वीजा। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने भारतीय सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे180 अफगानी छात्रों को छह महीनों के लिए ई-वीजा देने का एलान किया है। इस समय में वे अपने भविष्य को लेकर निर्णय ले सकेंगे।

विज्ञापन


भारत में अभी 180 अफगानी छात्र मौजूद हैं और उनमें से 140 ने पश्चिमि देशों के वीजा के लिए निवेदन कर रखा है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद  इन छात्रों के भविष्य को लेकर असमंजस बरकरार है।

कई छात्र और कैडेट्स यूरोपीय देशों और कनाडा जैसी जगहों पर जाना चाहते हैं तो उनमें से कई ने भारत में ही रुकने की इच्छा जताई है। इन छात्रों को विभिन्न संस्थाओं के संपर्क में रखा गया है जो भारत में रह रहें अफगानी लोगों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
भारत सरकार हर साल कपैसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत अफगानिस्तान के छात्रों को भारतीय सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण देती है। अब तक सैकड़ों की संख्या में अफगान छात्रों ने इंडियन मिलीट्री अकेडमी (आईएमए) देहरादून,ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी (ओटीए) चेन्नई और पुणे के खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस अकेडमी (एनडीए) में प्रशिक्षण लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें