लेखक और शिक्षाविद रघुवेंद्र तंवर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ भारत के विभाजन पर अपने काम के साथ-साथ इतिहास से संबंधित अन्य पहलुओं पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने भारत विभाजन पर लिखी गई किताब भी पीएम मोदी को भेंट की। वहीं इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'वह एक तेज तर्रार दिमाग वाले हैं और इतिहास के प्रति उनके जुनून को देखकर मैं बहुत खुश हूं'।