फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लंदन में विजय माल्या को देखकर भारतीय उच्चायुक्त ने छोड़ा कार्यक्रम'

Sat, 18 Jun 2016 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विजय माल्या को देखकर भारतीय उच्‍चायुक्त ने छोड़ा कार्यक्रम
विज्ञापन
भारत में भगोड़ा करार दिए जा चुके विजय माल्या लंदन में एक बुक लांच कार्यक्रम में देखे गए। खबर यह भी है कि उस कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त नवतेज सरना भी थे। पर जैसे ही उन्होंने विजय माल्या को देखा वो कार्यक्रम छोड़कर चले गए। इस बात का दावा लेखक सुहेल सेठ ने किया था। गुरूवार को लंदन में एक बुक लांच होनी थी। इस कार्यक्रम में विजय माल्या भी मौजूद थे।
विज्ञापन


सुहेल सेठ ने पत्रकार सनी सेन के साथ मिलकर 'मत्रांस फॉर सक्सेस इंडियाज ग्रेटेस्ट सीईओस टेल यू हॉऊ टू विन' किताब लिखी है। इस कार्यक्रम का आयोजन लंदन स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स में किया गया था। इस कार्यक्रम के बाद में भारतीय उच्‍चायुक्त नवतेज सरना समेत अन्य लोगों को एक समूह चर्चा में हिस्सा लेना था।

सुहेल सेठ ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि किसी को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण नहीं भेजा गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन लंदन स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स ने किया था। यह एक ओपेन इवेंट था।
विज्ञापन


सुहेल सेठ ने लिखा कि विजय माल्या क्योंकि ऑडियंस में बैठे हुए थे। शायद इसलिए नवतेज सरना क्यूएंडए कार्यक्रम से पहले ही वहां से निकल गए थे।

विजय माल्या देश के सरकारी बैंकों का 9000 करोड़ रुपए चुकाए बिना ही 2 मार्च को लंदन चला गया था। बाद में अप्रैल में भारतीय विदेश मंत्रालय ने उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया था। भारत सरकार अभी भी विजय माल्या के प्रत्यर्पण में लगी हुई है।
  And upon realising that @TheVijayMallya was in the audience as any other person,  @NavtejSarna left before the Q&A expressing displeasure. — SUHEL SETH (@suhelseth) June 18, 2016

  I hope this clarifies the issue and those making baseless allegations can breathe easy again. Why can't we ever base stories on facts? #Book — SUHEL SETH (@suhelseth) June 18, 2016
विज्ञापन


Published By-Sachin
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें