फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Attack: सरकारी वेबसाइटों को निशाना बना सकते हैं हैकर्स, राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलर्ट जारी

Thu, 13 Apr 2023 09:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बीच केंद्र सरकार चोरी की सामग्री प्रसारित करने वाली वेबसाइट को ब्लॉक करने पर विचार कर रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र ने बताया कि सरकार पायरेसी पर रोक लगाने के लिए गंभीर है।
विज्ञापन
Cyber attack - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संभावित साइबर हमले के बारे में अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि इंडोनेशिया का एक संदिग्ध समूह देश भर में 12,000 सरकारी वेबसाइटों को निशाना बना सकता है।

विज्ञापन


इस बीच केंद्र सरकार चोरी की सामग्री प्रसारित करने वाली वेबसाइट को ब्लॉक करने पर विचार कर रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्र ने बताया कि सरकार पायरेसी पर रोक लगाने के लिए गंभीर है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मंत्रालय ने पहले ही पायरेसी के लिए सामग्री के फिल्मांकन को अपराध घोषित करने का प्रस्ताव दिया है। अब उसके प्रसारण पर भी अंकुश लगाने पर विचार हो रहा है। 

अपूर्व चंद्र ने एक कार्यक्रम में कहा कि ऐसी सामग्री प्रसारित करने वाली वेबसाइट को ब्लॉक करने में सक्षम हुए, तो इससे कॉपीराइट का संरक्षण होगा। अधिकारी ने कहा कि सरकार ने सिनेमैटोग्राफी कानून में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। संशोधित मसौदे को जल्द ही संसद में पेश और पारित कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने मनोरंजन उद्योग से यह भी अनुरोध किया कि ओटीटी सामग्री बनाने के दौरान इस देश की संस्कृति के प्रति चिंता को लेकर भी जानकार बनें। उन्होंने कहा कि 99 फीसदी सामग्रियों को लेकर नियमों में बदलाव की जरूरत नहीं है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी सामग्री आती हैं, जिनसे बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें