समुद्र में फंसे 12 बांग्लादेशी मछुआरों को भारतीय कोस्ट गार्ड ने किया रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेशी मछली पकड़ने की नाव कौशिक 11 सितंबर को की रात को करीब बारह बजे खराब मौसम के कारण बांग्लादेशी जल क्षेत्र में डूब गई। बोर्ड पर मौजूद तेरह मछुआरों में से बारह ने नाव के मलबे की मदद से अपनी जान बचाई।
समुद्र में फंसे 12 बांग्लादेशी मछुआरों को भारतीय कोस्ट गार्ड ने किया रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बांग्लादेशी कोस्ट गार्ड ने भारतीय कोस्ट गार्ड से मदद की अपील की। क्षेत्र में सक्रिय भारतीय कोस्ट गार्ड का जहाज आईएफबी परमिता-5 ने सभी बारह मछुआरों को बचा लिया। बचाए गए चालक दल को आगे की औपचारिकताओं के लिए हार्बर लाया गया।