फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसीमा में घुसपैठ: भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ा अवैध बांग्लादेशी मछुआरों का जहाज, नाव और 28 लोग हिरासत में

Thu, 20 Nov 2025 07:19 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ICG Detains Bangladeshi Fisherman: भारतीय तटरक्षक बल ने 20 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध मछली पकड़ रही बांग्लादेशी नाव को पकड़ा। नाव पर मौजूद 28 मछुआरों के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। इसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
तटरक्षक बल ने बांग्लादेशी मछुआरों को पकड़ा - फोटो : X-@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी बंगाल की खाड़ी में गश्त कर रहे भारतीय तटरक्षक बल ने 20 नवंबर को भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी नाव को पकड़ लिया। नाव में मौजूद 28 मछुआरों को भी हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब तटरक्षक बल के जहाज ने भारतीय जलसीमा के भीतर संदिग्ध गतिविधि करते एक जहाज को देखा।
विज्ञापन


गश्त के दौरान तटरक्षक जहाज ने एक मछली पकड़ने वाली नाव को तेजी से दिशा बदलते हुए देखा, जो पकड़ से बचने की कोशिश कर रही थी। उसे तुरंत रोका गया और जांच में पता चला कि वह बांग्लादेशी नाव थी, जो मारटाइम जोन्स ऑफ इंडिया एक्ट, 1981 का उल्लंघन करते हुए भारतीय जलसीमा में मछली पकड़ रही थी। तटरक्षक बल की टीम ने नाव की पूरी तलाशी ली और उसके संचालन की पुष्टि की।

बिना अनुमति भारतीय जलसीमा में घुसपैठ
तलाशी में पाया गया कि नाव पर मौजूद 28 में से किसी भी मछुआरे के पास भारत की जलसीमा में मछली पकड़ने की कोई अनुमति नहीं थी। नाव पर मौजूद जाल और पकड़ी गई मछलियों से स्पष्ट हो गया कि वे सक्रिय रूप से भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। यह गतिविधि पूरी तरह अवैध थी और कानून के तहत दंडनीय है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गुजरात के 'भुज' में मनेगा बीएसएफ का 61वां रेजिंग डे, केंद्रीय गृह मंत्री शाह लेंगे परेड की सलामी

नाव और क्रू को किया गया गिरफ्तार
तटरक्षक बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाव को कब्जे में लिया और उसे बांग्ला तट की ओर जाने से रोका। इसके बाद नाव और उसके सभी क्रू मेंबर्स को नमखाना फिशिंग हार्बर तक ले जाया गया। वहां से सभी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मरीन पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब इस मामले में मारटाइम जोन्स ऑफ इंडिया एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


एक सप्ताह में चौथी गिरफ्तारी
यह मामला पिछले एक सप्ताह में बांग्लादेशी नावों की चौथी गिरफ्तारी है, जो इस क्षेत्र में अवैध मछली पकड़ने के मामलों की बढ़ती संख्या को दर्शाता है। भारतीय तटरक्षक बल ने हाल के दिनों में निगरानी बढ़ाई है और लगातार कार्रवाई कर रहा है। तटरक्षक बल का कहना है कि भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और संसाधनों की रक्षा उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें