फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: चीन और पाकिस्तान दोनों सीमाओं पर आर्मी मजबूत और पूरी तरह तैयार, सेना उप-प्रमुख का बयान

Sat, 07 Sep 2024 03:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

थल सेना उपप्रमुख ने अपने संबोधन में कैडेट अधिकारी और ओटीए कर्मियों की अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, 'आपको जल्द ही दुनिया के कुछ बेहतरीन सैनिकों की कमान संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ होगा। ये सैनिक आपकी सबसे मूल्यवान संपत्ति हैं।'
विज्ञापन
परेड की सलामी लेते सेना उप-प्रमुख - फोटो : एक्स/भारतीय सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमनी ने कहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान और चीन दोनों सीमाओं पर मजबूत और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। सेना उप-प्रमुख शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उक्त बात कही। 
विज्ञापन


सेना को मिले 297 अधिकारी
सेना उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमनी ने कहा कि 'भारतीय सेना हमेशा नई चुनौतियों के लिए तैयार है। दोनों सीमाओं पाकिस्तान और चीन पर हम मजबूत हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।' चेन्नई स्थित ओटीए में परमेश्वरन ड्रिल स्कवायर में मिलिट्री परेड के बाद सेना को 297 अधिकारी मिल गए। इनमें से शॉर्ट सर्विस कमीशन के पुरुष अधिकारियों का 118वां बैच और 18वां महिला अधिकारियों का बैच शामिल हैं। पासिंग आउट परेड में मित्रवत देशों के दस कैडेट अधिकारियों और पांच कैडेट अधिकारियों (महिला) ने भी सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

थल सेना उपप्रमुख ने अपने संबोधन में कैडेट अधिकारी और ओटीए कर्मियों की अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, 'आपको जल्द ही दुनिया के कुछ बेहतरीन सैनिकों की कमान संभालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ होगा। ये सैनिक आपकी सबसे मूल्यवान संपत्ति हैं। अब आपको उनके जीवन और कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए, अपनी कमान को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कुशल, अनुशासित और धैर्यवान बनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें