सेना प्रमुख जेनरल बिपिन रावत ने कहा है कि सेना एक साथ पाकिस्तान और चीन दोनों से युद्ध के लिए तैयार है, पर हम शांति चाहते हैं युद्ध नहीं। सेना प्रमुख का बयान उस वक्त आया है जब भारत के अग्नि-5 के सफल परीक्षण के बाद चीन की भौंहें तन गई थीं।
गौरतलब है कि अग्नि-5 मिसाइल 5000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है और पूरा चीन उसकी जद में आ गया है। जनरल रावत ने कहा कि जहां तक हमारी सेनाओं का सवाल है तो हम दोनों मोर्चे पर युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं, चाहे जैसी भी लड़ाई हो।
हमारा राजनीतिक नेतृत्व जैसा भी करने को कहेगा हम उसी तरह का जवाब देने को तैयार हैं।