फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह इंडियन आर्मी है: बर्फ की चादर पर 'खुखरी डांस' करते नजर आए जवान, वीडियो देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाएगा

Sun, 09 Jan 2022 02:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बर्फ की चादर के बीच खुखरी डांस करते नजर आए सेना के जवान। 
विज्ञापन
भारतीय सेना का खुखरी डांस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर का कुपवाड़ा, जहां की ठंड के बारे में सोच कर ही शरीर सिहर उठता है। हौसले पस्त हो जाते हैं। खून जम जाता है और हड्डियों में गलन महसूस होने लगती है, लेकिन यह ठंड और बर्फबारी न तो भारतीय सेना के हौसले को डिगा सकती है और न ही उन्हें एक पल के लिए हताश कर सकती है। बल्कि, कुपवाड़ा से जो वीडियो सामने आया है, उसमें भारतीय जवान ऐसे दिख रहे हैं, जिसको देखकर किसी का भी सीना गर्व से चौड़ा हो जाए। 

विज्ञापन


भारतीय सेना की ओर से जवानों का डांस करते हुए वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी भारतीय सेना के हवाले से ट्वीट किया है। वीडियो में बर्फ की चादर के बीच तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके आगे सेना के जवान खुखरी डांस कर रहे हैं। भारतीय सेना ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें बर्फबारी और कठिन परिस्थितियों के बीच जवान सरहदों की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें