फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: 120 लॉयटरिंग म्यूनिशंस खरीदेगी सेना, फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत जारी किया टेंडर

Thu, 03 Nov 2022 07:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले सेना ने 750 ड्रोन्स की खरीद के लिए एक निविदा जारी की है। वहीं, कुछ दिनों पहले 1,000 निगरानी कॉप्टरों की खरीद के लिए भी निविदा जारी हुई थी। साथ ही सेना ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी ताकत बढ़ाने के लिए रिमोट से चलने वाली 80 मिनी विमान प्रणाली की खरीद के लिए भी टेंडर जारी किए थे।
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने आज यानी गुरुवार को भारत सरकार द्वारा रक्षा बलों को दी गई आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत फास्ट-ट्रैक प्रक्रियाओं के जरिए तहत 120 लॉयटरिंग म्यूनिशंस यानी सुसाइड ड्रोन के साथ हवा में मार करने में सक्षम प्रणाली के 10 सेट की खरीद के लिए निविदा जारी की है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। इससे पहले सेना ने 750 ड्रोन्स की खरीद के लिए एक निविदा जारी की है। वहीं, कुछ दिनों पहले 1,000 निगरानी कॉप्टरों की खरीद के लिए भी निविदा जारी हुई थी। साथ ही सेना ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी ताकत बढ़ाने के लिए रिमोट से चलने वाली 80 मिनी विमान प्रणाली की खरीद के लिए भी टेंडर जारी किए थे।

विज्ञापन


70 HTT-40 स्वदेशी ट्रेनर विमानों के लिए भी अनुबंध
इस बीच भारतीय वायु सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच भी एक अनुबंध किया गया था। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय वायु सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने 6,800 करोड़ रुपए के 70 HTT-40 स्वदेशी ट्रेनर विमानों के लिए एक अनुबंध किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें