भारतीय सेना ने रॉयल कंबोडिया सशस्त्र बल (आरसीएएफ) चार विस्फोटक खोजी कुत्ते सौंपे। कुत्तों को सौंपने से पहले आरसीएफ कर्मियों को चार सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया था।
भारतीय सेना ने रॉयल कंबोडिया सशस्त्र बल (आरसीएएफ) चार विस्फोटक खोजी कुत्ते सौंपे। कुत्तों को सौंपने से पहले आरसीएफ कर्मियों को चार सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मेरठ के आरवीसी केंद्र में 26 सिंतबर से 23 अक्तूबर के बीच आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि आरसीएएफ को कुत्तों को सौंपने से पहले आरसीएएफ से भारत में डॉग हैंडलर्स के प्रशिक्षण के लिए एक अनुरोध प्राप्त हुआ। आरसीएएफ कर्मियों का चार सप्ताह का प्रशिक्षण 26 सितंबर से 23 अक्टूबर तक आरवीसी सेंटर, मेरठ में आयोजित किया गया था। वहीं कुत्तों को एक नागरिक विमान से नई दिल्ली से नोम पेन्ह ले जाया गया।
मुंबई एनसीबी को भी मिलेंगे दो खोजी कुत्ते, ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में होगी मदद
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को अगले कुछ दिनों में दो खोजी कुत्ते और तीन हैंडलर मिलेंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के उच्च प्रशिक्षित कुत्तों और संचालकों के प्रस्ताव को हाल ही में एनसीबी मुख्यालय द्वारा मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें अगले कुछ दिनों में कुत्ते मिल जाएंगे और उनके ठहरने के लिए जगह जल्द आवंटित कर दी जाएगी। एनसीबी के जोनल निदेशक अमित घवाटे ने कहा कि हम इन कुत्तों का इस्तेमाल मुंबई एयरपोर्ट, एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, फॉरेन पोस्ट ऑफिस, नवी मुंबई में न्हावा शेवा कंटेनर टर्मिनल पर ड्रग्स को सूंघने और जब्त करने के लिए करेंगे।