फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army: 'देश में पहली बार महिला सूबेदार, हवलदार प्रीति रजक का प्रमोशन'; ओलंपिक में भी परचम लहराएंगी चैंपियन शूटर

Sat, 27 Jan 2024 08:50 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना में आधी आबादी का दखल लगातार बढ़ रहा है। ताजा घटनाक्रम देश को पहली महिला सूबेदार मिलने का है। हवलदार प्रीति रजक को सूबेदार पद पर प्रमोशन दिया गया है। चैंपियन शूटर रहीं प्रीति पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना में पहली महिला सूबेदार बनीं हवलदार प्रीति रजक - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'नारी तू नारायणी, इस जग का आधार' जैसी उक्ति को भारतीय सेना चरितार्थ कर रही है। पिछले साल सेना में पहली बार महिलाओं को चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं मिलने की शुरुआत हुई। इस साल की शुरुआत भी शानदार रही है। सेना को पहली महिला सूबेदार मिली हैं। हवलदार प्रीति रजक का प्रमोशन हुआ है। चैंपियन ट्रैप शूटर प्रीति सूबेदार का पद हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।  दिसंबर 2022 में भारतीय सेना की सैन्य पुलिस कोर में शामिल हुई प्रीति फिलहाल ओलंपिक में निशानेबाजी की तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन


नारी शक्ति का असाधारण शौर्य
प्रीति की प्रोन्नति के बारे में सेना ने शनिवार को बयान जारी किया। सेना ने कहा कि देश की महिलाओं के साथ-साथ पूरी सेना इस फैसले से गौरवान्वित महसूस कर रही है। ट्रैप शूटर हवलदार प्रीति को सूबेदार के रूप में पदोन्नत किया गया है। सेना ने कहा कि प्रीति की यह उपलब्धि नारी शक्ति और उनके असाधारण शौर्य को दिखाती है। 

सूबेदार के पद पर आउट ऑफ टर्न पदोन्नति
प्रीति इससे पहले पहली महिला हवलदार बनने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं। चीन के हांगझू में आयोजित 19वें एशियाई खेलों के दौरान प्रीति रजक ने ट्रैप महिला स्पर्धा में रजत पदक जीता था। सेना के बयान के मुताबिक प्रीति के असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सूबेदार के पद पर आउट ऑफ टर्न पदोन्नति दी गई है। यह फैसला उनकी योग्यता का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों को भी भारतीय सेना में शामिल होने की प्रेरणा

भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका अभूतपूर्व - फोटो : amar ujala graphics
AMU में हो रही ओलंपिक की तैयारियां
सूबेदार प्रीति रजक ट्रैप महिला स्पर्धा में वर्तमान में पूरे भारत में छठे पायदान पर हैं। पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 की तैयारियों के सिलसिले में प्रीति आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU) में प्रशिक्षण ले रही हैं। सेना ने प्रीति की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरक करार दिया।

प्रीति की प्रतिभा और निशानेबाजी कौशल पीढ़ियों को करेगी प्रेरित
सेना के मुताबिक इनकी उपलब्धि युवा महिलाओं की आने वाली पीढ़ियों को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी। प्रीति ने अपनी प्रतिभा और निशानेबाजी कौशल की बदौलत सेना के साथ-साथ पेशेवर निशानेबाजी में भी अपनी अलग पहचान कायम की है।

सूबेदार मेजर और मानद लेफ्टिनेंट जीतू राय को भी मिली पदोन्नति
प्रीति के प्रमोशन के अलावा भारतीय सेना में शनिवार को सूबेदार मेजर और मानद लेफ्टिनेंट जीतू राय को भी पदोन्नत किया गया। जीतू को उनकी सराहनीय सेवा के लिए सूबेदार मेजर और मानद कैप्टन के पद से सम्मानित किया गया है। असाधारण प्रतिभा संपन्न जीतू पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें