फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence News: मंगोलियाई सैनिकों के साथ भारतीय सेना का अभ्यास जारी, भारत-मलेशिया सैन्य सहयोग की बैठक

Sat, 29 Jul 2023 02:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी बंगलुरू स्थित वायुसेना तकनीकी कॉलेज पहुंचे थे। वायुसेना प्रमुख कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जिसका विषय था- आईएएफ परिसंपत्तियों के रखरखाव में आधुनिक प्रौद्योगिकियों का लाभ।
विज्ञापन
भारतीय सेना का सैन्य अभ्यास (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना इस समय मंगोलिया में मंगोली सैनिकों के साथ घुमंतू हाथी अभ्यास 2023 में शामिल है। अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय, रक्षा मंत्रालय (सेना) के आईएचएक्यू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 43 जवानों की एक टुकड़ी 16 जुलाई को वायुसेना के सी-17 विमान से मंगोलिया के उलानबटेर पहुंची। 17 जुलाई से शुरू हुआ घुमंतू हाथी-23 अभ्यास 31 जुलाई को समाप्त होने वाला है। इससे पहले अक्टूबर 2019 को बकलोह के विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में घुमंतू हाथी-23 अभियान आयोजि किया गया था। 

विज्ञापन


बंगलुरू पहुंचे वायुसेना सेना प्रमुख
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी बंगलुरू स्थित वायुसेना तकनीकी कॉलेज पहुंचे थे। वायुसेना प्रमुख कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जिसका विषय था- आईएएफ परिसंपत्तियों के रखरखाव में आधुनिक प्रौद्योगिकियों का लाभ। सेमिनार का आयोजन 100वें एयरोनॉटिकल इंजीनियर्स कोर्स के प्रारंभिक प्रशिक्षण के पूरा होने के उपलक्ष में किया गया था।  

भारत-मलेशिया के बीच बैठक
भारत और मलेशिया के बीच सैन्य सहयोग पर उप समिति की 10वीं बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई। इसके साथ दोनों ने आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने के लिए प्रभावी और व्यावहारिक पहल की खोज की। भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने की, जबकि, मलेशिया का नेतृत्व रक्षा संचालन और प्रशिक्षण प्रभाग के सहायक चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल दातो खैरुल अनुआर बिन अब्द अजीज ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें