फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: सेना दिवस परेड राष्ट्रीय राजधानी के बाहर स्थानांतरित, अब दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगी

Mon, 19 Sep 2022 07:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाती है। इस मौके पर सैन्य परेड का आयोजन भी किया जाता है। इसमें सेना अपने नए-नए हथियारों का भी प्रदर्शन करती है। सेना दिवस के मौके पर सेना के कई दस्ते और रेजिमेंट परेड में हिस्सा लेते हैं। इसके साथ कई झांकियां भी निकाली जाती हैं।
विज्ञापन
सेना दिवस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। सेना के फैसले के मुताबिक, हर साल 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड अब दक्षिणी कमान में हुआ करेगी। जिसके बाद अब 15 जनवरी 2023 को होने वाली सेना दिवस परेड का आयोजन दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगा। भारतीय सेना के अधिकारी के हवाले से एएनआई समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय सेना हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाती है। इस मौके पर सैन्य परेड का आयोजन भी किया जाता है। इसमें सेना अपने नए-नए हथियारों का भी प्रदर्शन करती है। सेना दिवस के मौके पर सेना के कई दस्ते और रेजिमेंट परेड में हिस्सा लेते हैं। इसके साथ कई झांकियां भी निकाली जाती हैं। सेना दिवस को हर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

दरअसल, साल 1949 में 15 जनवरी के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसी उपलक्ष्य में इस दिन को सेना दिवस घोषित किया गया। 
विज्ञापन


भारतीय सेना का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया गया था। भारतीय थल सेना की शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी की सैन्य टुकड़ी के रुप में हुई थी। बाद में यह ब्रिटिश भारतीय सेना बनी और फिर भारतीय थल सेना के नाम दिया गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें