इससे पहले नेपाली गोरखाओं के लिए 25 अगस्त को होने वाली अग्निवीर भर्ती को रोक दिया गया था। दरअसल, भारत ने नेपाल से इसके लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन जब नेपाल से कोई जवाब नहीं मिला तो भारत सरकार ने यह निर्णय लिया था।
नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने नेपाली गोरखाओं के लिए होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नेपाल ने अग्निवीरों की भर्ती कुछ समय के लिए रोक दी है। उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार राज्य के विभिन्न दलों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्दी ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे नेपाल दौरे पर जा रहे हैं। दौरे के दौरान इस संबंध में भी वार्ता हो सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले नेपाली गोरखाओं के लिए 25 अगस्त को होने वाली अग्निवीर भर्ती को रोक दिया गया था। दरअसल, भारत ने नेपाल से इसके लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन जब नेपाल से कोई जवाब नहीं मिला तो भारत सरकार ने यह निर्णय लिया था। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने इस बाबत नेपाल सरकार को एक और पत्र लिखा है।
भारतीय थलसेना प्रमुख चार सितंबर को जाएंगे नेपाल
इस बीच, भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे नेपाल की यात्रा पर चार सितंबर को रवाना होंगे। अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान वह देश के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे। गौरतलब है कि अपनी इस यात्रा के दौरान जनरल पांडे नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा से भी मुलाकात और चर्चा करेंगे। बता दें कि नेपाली पीएम के पास देश के रक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी करेंगी सम्मानित
सेना मुख्यालय से जारी बयान के मुताबिक जनरल मनोज पांडे नेपाल में अपने समकक्ष प्रभु राम शर्मा के साथ भी बैठक करेंगे। वहीं नेपाली सूत्रों के मुताबिक, पांच सितंबर को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी नेपाल सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित भी करेंगी। जनरल पांडे आठ सितंबर को काठमांडू से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।