कैप्टन ओंकार काले और उनकी टीम ने बनाया इंटीग्रेटेड व्हीकल सेफ्टी सिस्टम
- फोटो : ANI
सेना के एक कैप्टन ओंकार काले और उनकी टीम ने सेना के ट्रकों के हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक ऐसी प्रणाली विकसित की है, जिससे इन दुर्घटनानों को कम किया जा सकता है। दरअसल, कैप्टन ओंकार काले और उनकी टीम ने सेना के ट्रकों के लिए एक इंटीग्रेटेड व्हीकल सेफ्टी सिस्टम विकसित किया है।
इस सिस्टम की खूबी यह है कि अगर ड्राइवर ने शराब का सेवन किया है या ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं पहना है तो वाहन चालू नहीं होगा। इस प्रणाली से सेना में होने वाले वाहन दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।