फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो लाख यात्रियों की हज यात्रा का कीर्तिमान बनाएगा भारत

Tue, 09 Jan 2018 07:10 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
haj
विज्ञापन

भारत इस बार हज यात्रा के मामले में नया कीर्तिमान बनाएगा। इस साल हज यात्रियों की संख्या में करीब 40,000 यात्रियों की बढ़ोत्तरी होगी और हज यात्रा करने वालों का आंकड़ा पौने दो लाख से भी ज्यादा हो जाएगा। आजादी के बाद यह पहला मौका होगा जब इतनी तादाद में भारतीय हज यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन


अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रियों का कोटा बढ़ने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत प्रयासों को श्रेय दिया है। नकवी ने कहा कि इस बार की हज यात्रा कई मायने में अनोखी होगी। आजादी के बाद पहली बार सैकड़ों की तादाद में 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिला बिना पुरुष रिश्तेदार के हज यात्रा कर सकेंगी।

इसके अलावा पहली बार रिकॉर्ड 1,75,084 यात्री हज यात्रा कर सकेंगे। पहली बार महिला हज यात्रियों को महिला सहायक की सुविधा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त इनके रहने और यातायात की अलग से व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें