फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM पर मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी: भारत का व्यापार संगठन भड़का, कहा- लक्षद्वीप में करें निवेश

Tue, 09 Jan 2024 03:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुभाष गोयल ने मालदीव में परिचालन करने वाले सभी वाहकों से अपने परिचालन को निलंबित करने की अपील की है। उन्होंने उड़ान योजना के तहत लक्षद्वीप में परिचालन के बारे में विचार करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
Maldives - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव की मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर विवाद के बीच इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, आईसीसी ने पर्यटन और व्यापार संघों से मालदीव में अपनी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर रोक लगाने का आग्रह किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने सभी व्यापार संघों के लिए एक बयान जारी किया है। 
विज्ञापन


आईसीसी सचिव ने अपने बयान में कहा, 'भारतीय विदेशी मुद्रा और व्यापार के सबसे बड़े स्रोतों में से एक है। कृपया लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार में निवेश करें, क्योंकि ये मालदीव से बहुत बेहतर हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में जिन अन्य स्थानों को बढ़ावा दिया जा सकता है वह है श्रीलंका, बाली, मॉरीशस और फुकेत।'

आईसीसी के अध्यक्ष की अपील 
सुभाष गोयल ने मालदीव में परिचालन करने वाले सभी वाहकों से अपने परिचालन को निलंबित करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान योजना के तहत लक्षद्वीप में परिचालन के बारे में विचार करने की भी अपील की है।
विज्ञापन


सुभाष गोयल ने अपने बयान में कहा, 'मैं एफएचआरएआई और होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों से अपील करता हूं कि वे लक्षद्वीप जैसे द्वीपों में निवेश पर गंभीरता से विचार करें क्योंकि भविष्य में यह आपको मालदीव की तुलना में आपके निवेश पर बेहतर रिटर्न देगा।'

बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर विवाद के बीच ही ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईजमाईट्रिप ने मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी है। सोमवार को मेकमाईट्रिप ने दावा किया कि पीएम मोदी के लक्षद्वीप यात्रा के बाद ऑन-प्लेटफॉर्म सर्च में 3400 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

भारत-मालदीव विवाद को लेकर ब्लू स्टार ट्रैवल सर्विसेस के निदेशक माधव ओझा ने कहा, 'भारत और मालदीव के संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में सुधार हुआ है। मालदीव के लिए भारत से आठ सीधी उड़ाने है। हर दिन 1,200-1,300 यात्री मालदीव के लिए रवाना होते हैं। अभी 20 से 30 फीसदी कैंसिलेशन की संभावना है।'

क्या था मामला
दरअसल, दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव का भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक उड़ाया था। उनकी पोस्ट में पीएम मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें भी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें