फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंडमान-निकोबार में फाइटर प्लेन की तैनाती करेगा भारत, चीन को देगा जवाब

Wed, 09 May 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भारत ने अंडमान निकोबार में खुद को मजबूत बनाने के लिए फाइटर एयरप्लेन स्टेशन बनाने का निश्चय किया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टस से मिली है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा जब किसी फाइटर एयरप्लेन को अंडमान निकोबार में स्थिति संभालने के लिए तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


मलाका, सनडा और लंबोक ऐसी जगह हैं जो हिंद महासागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ते हैं। विश्व व्यापार का 70 फीसदी भाग इन जगहों से होकर गुजरता है। पिछले कुछ सालों से चीन के युद्धपोतों को भारतीय सीमा मेें देखा गया है। यह हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) पर हावी होने का खेल है। हालही में भारतीय नौसेना ने बीजिंग को संदेश भेजा था कि चीनी युद्धपोत भारतीय महासागर क्षेत्र में घुस रहे हैं और हम इस पर नजर बनाये हुए हैं।

भारतीय नौसेना ने इस मामले से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की। मोदी सरकार चीन की तरफ से हो रही हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए है। अंडमान निकोबार में सुरक्षा से जुड़ा यह मामला उस वक्त सामने आया है जब पिछले महीने पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने 19 कैपिटल युद्धपोतों और 2 फ्लोटिंग डॉक्स की इलाके में तैनाती की है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक एयर बेस से भी निगरानी की जा रही है। आपको बता दें कि अंडमान भारत के सबसे बड़े आउटपोस्ट में से एक है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें