राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : X/@sharmarekha
झारखंड के दुमका जिले में स्पेनिश महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म मामला तूल पकड़ा जा रहा है। जिसको लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और अमेरिकी लेखिका डेविड जोसेफ बोलोड्जको के बीच जुबानी जंग चल रही है। अमेरिकी लेखिका ने कहा था कि उन्होंने अपनी सभी महिला मित्रों को सलाह दी है कि वे अकेले भारत न जाएं। इस बयान के बाद रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को भारत गंभीरता से लेता है।
झारखंड की घटना के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
बीते कुछ दिनों पहले झारखंड की एक घटना ने भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। अमेरिकी लेखिका के बयान के बाद से राजनीतिक भूचाल आ गया है। जहां एक तरह विपक्ष इसको लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इस पर कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग(एनसीडब्ल्यू) रेखा शर्मा ने सोमवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में भारत बेहद सख्त है। समय के साथ बनाए गए कड़े कानून इसके सबूत है।
अमेरिकी लेखिका से रेखा शर्मा के तीखे बोल
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अमेरिकी लेखिका को जबाव देते हुए रेखा शर्मा ने कहा कि क्या आपने कभी पुलिस को घटना की सूचना दी। यदि नहीं, तो आप पूरी तरह से गैर जिम्मेदार व्यक्ति है। केवल सोशल मीडिया पर लिखना और पूरे देश को बदनाम करना अच्छा विकल्प नहीं है।
लेखिका का पलटवार, बोलीं-आपने कार्रवाई नहीं की
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के पोस्ट पर जवाब देते हुए अमेरिकी लेखिका वोलोड्जको ने कहा कि महिलाओं अधिकार समूहों द्वारा दायर शिकायतों का जवाब देने में रेखा शर्मा विफल रही हैं, जो खुद आलोचना का सामना कर रही है। और फिर भी यहां वह मुझ पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगा रही हैं। है। रेखा शर्मा को जबाव देते हुए लेखिका ने कहा कि आप ही हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर कुछ न करके भारत को बदनाम किया है और फिर मेरे जैसे लोगों की आलोचना की।