फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Seychelles: दोनों विदेश मंत्रियों की मुलाकात; जयशंकर बोले- द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाएंगे, कई अहम एमओयू साइन

Thu, 23 Nov 2023 07:33 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेशेल्स के विदेश मंत्री सिल्वेस्ट्रे राडेगोंडे भारत दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति बनी।
विज्ञापन
भारत और सेशेल्स के विदेश मंत्रियों की मुलाकात - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में सेशेल्स के विदेश मंत्री सिल्वेस्ट्रे राडेगोंडे का स्वागत किया। दोनों मंत्रियों की मुलाकात के दौरान भारत और सेशेल्स के द्विपक्षीय संबंध पर विस्तार से बात हुई। मुलाकात के बाद डॉ जयशंकर ने कहा, सेशेल्स के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक बातचीत हुई।
विज्ञापन


युवा और खेल के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति
उन्होंने कहा कि सेशेल्स के साथ भारत ने  क्षेत्रीय चिंताओं पर बातें कीं। दोनों देशों के बीच विचारों के आदान-प्रदान के अलावा कई अहम समझौते हुए। विदेश मंत्री ने बताया कि भारत और सेशेल्स के बीच लघु विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन और युवा और खेल के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति बनी। 

पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स के साथ भारत के रिश्ते बेहद मजबूत
विदेश मंत्री के मुताबिक द्विपक्षीय सहयोग के लिए भारतीय अनुदान सहायता का रास्ता चुना गया है। गुरुवार को भारत और सेशेल्स के विदेश मंत्रियों की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। बता दें कि पूर्वी अफ्रीकी देश-सेशेल्स के साथ भारत के संबंध काफी पुराने हैं।
विज्ञापन


रिश्तों की नई इबारत लिखने का भरोसा
डॉ जयशंकर ने कहा, भारत इस बात के लिए आश्वस्त है कि सेशेल्स के विदेश मंत्री सिल्वेस्ट्रे राडेगोंडे का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि आज की हमारी बातचीत हमारे सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें