भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को वियना में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के आम सम्मेलन में अगले बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है। विदेश मंत्रालय इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यकाल छह साल की अवधि (2022-27) के लिए होगा।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में कई देशों ने दावेदारी की थी, लेकिन आईएईए आम सम्मेलन में हमें बहुमत का समर्थन मिला। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की स्थिति और हमारे सीएजी की साख, पेशेवराना अंदाज और अनुभव की वैश्विक स्वीकृति को मान्यता है।