फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in India: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सर्वाधिक 13586 मामले सामने आए, 336 लोगों की मौत

Fri, 19 Jun 2020 12:23 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 13,586 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,80,532 हो गए। वहीं, 336 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,573 हो गई है।

विज्ञापन


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 2,04,710 हो गई है जबकि 1,63,248 लोगों का इलाज जारी है। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।


Coronavirus in India Live Updates: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख 80 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन



एक अधिकारी ने कहा कि 'मरीजों के ठीक होने की दर 53.79 प्रतिशत है।' कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। भारत में लगातार आठवें दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


आंकड़े के अनुसार शुक्रवार सुबह तक जिन 336 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 100 लोग महाराष्ट्र के और उसके बाद दिल्ली के 65, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 31, उत्तर प्रदेश के 30, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के 12-12, राजस्थान के 10, जम्मू-कश्मीर के छह, पंजाब के पांच, हरियाणा और मध्यप्रदेश के चार-चार, तेलंगाना के तीन, आंध्र प्रदेश के दो और असम, झारखंड तथा केरल के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें