फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज: बीते 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा नए मामले, 640 मौतें

Wed, 28 Jul 2021 09:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना के मामलों में बीते एक दिन में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 43 हजार नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को तीस हजार से कम मामले आए थे, लेकिन एक दिन के अंदर ही यह संख्या 13 हजार बढ़ गई है। 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो किसी दिन अचानक केस बढ़ जाते हैं। बीते 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं 640 लोगों ने जवान गंवाई है। इनमें से आधे से ज्यादा केस सिर्फ एक राज्य केरल से हैं। केरल में एक दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


 बता दें कि मंगलवार को तीस हजार से कम मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 43 हजार 654 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 640 लोगों की मौत हो गई। वहीं 41, 678 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। 
  कोरोना का रिकवरी रेट  97.39 फीसदी
विज्ञापन

बता दें कि देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,99,436 हो चुकी है, जिनमें 3,06,63,147 मरीज ठीक हो गए। वहीं कुल मौत का आंकड़ा 4,22,022 पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कि देश में अब तक 44,61,56,659 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर फिलहाल 97.39 फीसदी पर है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे है।
विज्ञापन


केरल में संख्या बढ़ने से बढ़ी चिंता
मंगलवार को केरल में कोरोना के 22 हजार 129 नए मामले आए हैं। पिछले डेढ महीने में पहली बार किसी राज्य में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले एक दिन में मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में एक दिन के अंदर 156 लोगों की मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें