फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का तांडव: 24 घंटे में फिर 4200 पार मौतें, संक्रमण के मामले घटे, आज 2.59 लाख नए केस

Fri, 21 May 2021 10:13 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या कम हुई, लेकिन मौतों में एक बार फिर इजाफा हो गया। दरअसल, पिछले 24 घंटे में 2,59,591 नए मामले सामने आए, लेकिन मौतों का आंकड़ा 4209 पहुंच गया। इससे लोगों में खौफ काफी ज्यादा बढ़ गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,59,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,60,31,991 हो गई। वहीं, संक्रमण से 4,209 की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कोरोना से 2,91,331 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। अभी 30,27,925 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.63 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 2,27,12,735 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 87.25 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। आईसीएमआर के अनुसार, देश में 20 मई तक कुल 32,44,17,870 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 20,61,683 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 4,209 लोगों की मौत हुई। उनमें महाराष्ट्र के 984, कर्नाटक के 548, तमिलनाडु के 397, उत्तर प्रदेश के 236, दिल्ली के 233, पंजाब के 191, पश्चिम बंगाल के 162, उत्तराखंड के 159, हरियाणा के 129, केरल के 128, राजस्थान के 127, आंध्र प्रदेश के 114 और छत्तीसगढ़ के 113 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अभी तक कुल 2,91,331 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र के 85,355, कर्नाटक के 23,854, दिल्ली के 22,579, तमिलनाडु के 19,131, उत्तर प्रदेश के 18,588, पश्चिम बंगाल के 13,895, पंजाब के 12,716 और छत्तीसगढ़ के 12,295 लोग थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें