फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीयों ने अपने देश के लिए उठाया बड़ा कदम, बड़ी मात्रा में भेजे मेडिकल उपकरण

Fri, 21 May 2021 10:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत कोरोना की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है। देश में मेडिकल उपकरणों की भारी कमी हो गई है। ऐसे में विदेशों में रह रहे भारतीय मदद के लिए आगे आ रहे हैं। भारतीय अपने देश के लिए जरूरी सामान भेज रहे हैं। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया से भारत आया मेडिकल उपकरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की घातक लहर से जूझ रहे भारत की मदद के लिए विदेशों में रह रहे भारतीय आगे आए हैं। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय लोग भारत में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति भेजे हैं। गुरुवार की देर रात विमान से  वेंटिलेटर,ऑक्सीजन कांट्रेक्टर मशीन, पीपीई किट, एक मिलियन सर्जिकल मास्क और एन 95 मास्क उतारे गए हैं। इसमें 1056 वेंटिलेटर, 60 ऑक्सीजन कांट्रेक्टर और अन्य मेडिकल उपकरण शामिल हैं। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। भारतीय मूल का लगभग हर परिवार किसी न किसी तरह से कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। किसी-किसी परिवार में तो सभी सदस्य कोविड संक्रमित हो गए हैं। न्यूलैंड ग्लोबल ग्रुप के सीईओ दीपेन रूघानी ने एक अंग्रेजी मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, "इस संकट में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे करीब 700,000 भारतीय अपने देश के लिए संसाधन जुटाने में जुटे हुए हैं। जो सभी स्तरों पर किया जा रहा है। व्यक्तिगत, व्यावसायिक संगठन, अंतरराष्ट्रीय संगठन (यूनिसेफ, रेड क्रॉस) समेत अन्य संगठनों से भी मदद की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि हम भारत को इस भयावह कोरोना संक्रमण से निपटने में मदद करने के लिए राष्ट्रीय समर्थन भी जुटा रहे हैं।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें