फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 61 दिनों में पहली बार सबसे कम मामले दर्ज, बीते 24 घंटे में एक लाख केस दर्ज, 2427 मौतें

Mon, 07 Jun 2021 11:17 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के पिछले 61 दिनों में सबसे कम मामले दर्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के एक लाख छह सौ मामले दर्ज हुए और 2427 मरीजों ने दम तोड़ा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 61 दिनों के बाद कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के एक लाख मामले दर्ज किए गए हैं और 2427 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


61 दिनों में पहली बार एक लाख दर्ज हुए दैनिक मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,00,636 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,89,09,975 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,01,609 हो गई है।

45 दिनों में संक्रमण से मौत के सबसे कम मामले
वहीं बीते 24 घंटे में 2,427 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,49,186 हो गई। पिछले 45 दिन में संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले छह अप्रैल को 24 घंटे में संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 36,63,34,111 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,87,589 नमूनों की जांच रविवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दर 6.34 प्रतिशत है। पिछले 14 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 6.21 प्रतिशत हो गई है।

सक्रिय मामले 15 लाख से नीचे
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 14,01,609 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 76,190 की गिरावट आई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 25वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,71,59,180 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 93.94 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें