फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मछुवारों समेत 39 पाकिस्तानी कैदी भारत ने किए रिहा

Wed, 01 Mar 2017 11:07 PM IST
amarujala.com -presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
भारत ने बुधवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जेल से रिहा कर दिया है। इनमें 18 मछुवारे और 21 अन्य अपराधों में जेल की सजा काट चुके थे। इन सभी को बाघा बोर्डर पर पाकिस्तानी अथॉरिटी को सौंपा गया। इस दौरान भारत ने कहा कि वह मानवीय मुद्दों को विशेष महत्व देता है। यही कारण है कि उसने मानवीय आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों को जेल से रिहा किया है।
विज्ञापन


भारत ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि पाकिस्तान भी अपने यहां जेलों में बंद भारतीय नागरिकों को जल्द रिहा करेगा। गौरतलब है कि बीते दिनों राह भटक कर सीमा पार पहुंचे सेना के जवान चंदूलाल चव्हान की रिहाई के बाद से ही पाकिस्तान भारत से भी इसी तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया चाहता था। 

गौरतलब है कि आतंकी संगठन जेयूडी के मुखिया हाफिज सईद पर कानूनी शिकंजा कसे जाने के बाद दोनों ही ओर से सॉफ्ट डिप्लोमेसी की शुरुआत हुई है। इस क्रम में बीते हफ्ते भारत की ओर से कुछ लेखक कराची लिटलेरी फेस्टिवल में शिरकत करने पाकिस्तान गए थे। इससे पहले भी इसी तरह के कार्यक्रम में भारत ने भागीदारी की थी। इसके बाद अब भारत की ओर से पाकिस्तान के 39 कैदियों को रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें