फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: 'घरेलू सियासी संकट से ध्यान हटाने की कोशिश..', भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को सख्ती से किया खारिज

Tue, 11 Nov 2025 11:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

MEA: विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद कार विस्फोट को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को सख्ती से खारिज किया। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की यह एक पुरानी चाल है, जिसके तहत वह भारत के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपने देश में सेना से प्रेरित सांविधानिक अस्थिरता और सत्ता हथियाने की कोशिशों से जनता का ध्यान भटकाना चाहता है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने मंगलवार को पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को सख्ती से खारिज किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत उन झूठे और बेबुनियाद आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है, जो पाकिस्तानी नेतृत्व ने स्पष्ट रूप से जनता को गुमराह करने के लिए लगाए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यह एक पुरानी चाल है, जिसके तहत वह भारत के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपने देश में सेना से प्रेरित सांविधानिक अस्थिरता और सत्ता हथियाने की कोशिशों से जनता का ध्यान भटकाना चाहता है। जायसवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस हकीकत से भलीभांति परिचित है और पाकिस्तान की इन ध्यान-भटकाने की कोशिशों से गुमराह नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: सीडीएस बोले- जब संघर्ष हो...तो हमारे पास तकनीकी श्रेष्ठता होनी चाहिए ताकि हम जीत भी सकें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामाबाद जिला अदालत के पास हुए आत्मघाती कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई और 30 घायल हुए। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नेताओं के बयानों को निराधार और  बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह इस्लामाबाद की ओर से अपनी घरेलू राजनीतिक और सांविधानिक संकट से ध्यान हटाने का प्रयास है। इस घटना के ठीक एक दिन पहले दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट में भी 12 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें