फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त केरल के लिए यूएई से 700 करोड़ की मदद लेने से भारत का इनकार

Wed, 22 Aug 2018 06:07 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kerala Flood
विज्ञापन

भारत सरकार ने बाढ़ग्रस्त केरल के लिए यूएई की ओर से पेश की गई 700 करोड़ की मदद लेने से विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया है। सरकार का कहना है कि इस आपदा के लिए विदेशी से मिल रही किसी भी वित्तीय मदद को भारत स्वीकार नहीं करेगा। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को दी। सूत्र के कहा कि कहा कि सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से घरेलू प्रयासों पर भरोसा करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने केरल में बाढ़ राहत अभियान के लिए करीब 700 करोड़ रुपये नकद देने की पेशकश की थी। यूएई में करीब 30 लाख भारतीय काम करते हैं। इनमें से 80 फीसदी केरल से हैं।

मालदीव की सरकार ने केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 35 लाख रुपये दान करने का निर्णय लिया था। समझा जाता है कि संयुक्त राष्ट्र ने भी केरल के लिए कुछ सहायता की पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें