फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : देश में नए मामलों में रिकॉर्ड गिरावट, 63 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या घटी

Tue, 13 Oct 2020 11:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 77 दिनों में पहली बार कोरोना से होने वाली मौतों में गिरावट आई
  • देश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 55,342 ताजा मामले आए 
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 71 लाख 75 हजार 883 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 55 हजार 342 नए मामले सामने आए हैं और 706 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को पिछले 63 दिनों में रिकॉर्ड सबसे कम कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में 77 दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

 स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 55,342 ताजा मामले आए हैं और 706 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71 लाख 75 हजार 883 पहुंच गई, जिनमें से आठ लाख 38 हजार 881 सक्रिय मामले हैं। 62 लाख 27 हजार 296 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से एक लाख नौ हजार 856 मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन

10 अगस्त के बाद नए मामलों में गिरावट  

10 अगस्त को कोरोना संक्रमण के 51 हजार 296 ताजा मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद से सोमवार को पहली बार सबसे कम 55 हजार 342 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 27 जुलाई को कोरोना संक्रमण से 638 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से सोमवार को 706 नई मौतें दर्ज की गईं हैं। हालांकि, वैश्विक महामारी के आंकड़े में इस गिरावट के लिए विशेषज्ञों ने जांच कम किए जाने को जिम्मेदार ठहराया है।

कर्नाटक, केरल और बंगाल में स्थिति चिंताजनक 

आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को देश भर में करीब दस लाख लोगों की जांच की गई, जो पिछले रविवार को की गई जांच संख्या नौ लाख 89 हजार 860 से अधिक थी। जबकि इससे पहले 27 सितंबर को सात लाख नौ हजार 394 लोगों की जांच की गई थी।

अधिकांश राज्यों में संक्रमण के ताजा मामलों में गिरावट देखा जा रही है, जबकि कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कर्नाटक में 7,606 नए मामले दर्ज किए गए, जो महाराष्ट्र में 7,089 नए मामलों की तुलना में अधिक हैं। कई महीनों में यह पहली बार है, जब किसी राज्य में एक दिन में महाराष्ट्र की तुलना में अधिक मामले दर्ज किए हैं। वहीं केरल में सोमवार को 5,930 नए मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन

दस हजार पार करने वाला कर्नाटक तीसरा राज्य 

महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद कर्नाटक तीसरा राज्य बन गया है, जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या दस हजार के पार पहुंच गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें