इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने बड़ी खामोशी से अपनी कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Verna के बेस वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसे 9.02 लाख रुपये की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यानी Hyundai की Verna का अब बेस मॉडल S वेरिएंट की जगह E वेरिएंट है।
नए Hyundai Verna E वेरिएंट में कई फीचर्स S ट्रिम्स जैसे ही हैं। हालांकि, इसमें आपको S ट्रिम जैसा 8-इंच का टचस्क्रीन नहीं मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा नए वेरिएंट में आपको फ्रंट यूएसबी चार्जर और सनग्लास होल्डर भी नहीं मिलेगा। नए Hyundai Verna E वेरिएंट की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 113 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसके अलावा इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
अब देखना है कि महंगी कीमतों का कार की बिक्री पर क्या असर पड़ेगा?